• Mon. Feb 9th, 2026

भरतपुरगेट पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर चोरों ने तोड़ दिए दुकान के ताले

ByVijay Singhal

Jan 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में चोरों ने शनिवार देर रात भरतपुर गेट चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर एक लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है। कोतवाली थाना व भरतपुर गेट चौकी से 100 मीटर की दूरी पर कृष्णा नगर के रहने वाले गोपी अग्रवाल की गोपी ट्रेडर्स के नाम से किराने की दुकान है। वह प्रतिदिन की तरह दुकान बंद करके घर गए थे। रात को चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ दिए और गल्ले में रखी एक लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने दुकान के सामान को हाथ भी नहीं लगाया है। सुबह आठ बजे गोपी दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करके सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें चोरी की वारदात कैद हो गई। दुकानदार गोपी ने बताया, चोरों ने सिर्फ एक लाख रुपये की नकदी चोरी की है। दुकान का सामान सुरक्षित है। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे से आरोपी की शिनाख्त की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील अग्रवाल ने बताया है कि एक के बाद एक चोरी की वारदात करके चोर पुलिस को सीधे चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके बाद पुलिस का रवैया ढीला है। बीते दिनों भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी के घर में बने मंदिर से भी चोर मूर्ति चुरा ले गए थे। पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा नहीं किया है। इसे लेकर व्यापारी संगठन में आक्रोश पैदा हो गया है। इस दौरान गुरुमुख दास, रामचंद्र खत्री, प्रेम शंकर अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.