हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में चोर ने दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। वारदात जिस समय हुई उस समय घर में रह रही मूक बधिर महिला कुछ समान लेने बाजार गई हुई थी। अति सुरक्षित कहे जाने वाले मोहल्ले में हुई वारदात से लोग दहशत में हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र स्थित मनीपाड़ा मोहल्ले में गुरुवार की दोपहर अज्ञात चोर जितेंद्र शर्मा के मकान में घुस गया। मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद चोर ने घर में लगे 3 ताले चटकाए। जितेंद्र शर्मा जौनपुर में स्थित यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं। जितेंद्र शर्मा ने अपना मकान संजय सिंघानिया को किराए पर दे रखा है। संजय अपनी मूक बधिर बहन सुनीता के साथ किराए के मकान में पिछले करीब डेढ़ वर्ष से रह रहे हैं। गुरुवार को संजय सुबह काम से निकल गए। दोपहर को बहन बाजार से सामान लेने गई थी। वापस आने पर जब मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा तो उसने पड़ोसियों को इशारे से बुलाया। घर में घुसे चोर ने अलमारी में पर्स के अंदर रखे 30 हजार रूपए नगद चोरी किए। इसके बाद उसने वहीं रखी सोने की चैन को उठा लिया। इसी दौरान शोर शराबा बढ़ने पर चोर जाते जाते मंदिर में रखे चांदी के लड्डू गोपाल जी को भी चोरी कर ले गया। घर में चोर घुसने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। शोर शराबा सुनकर चोर मौके से अपनी टोपी और ताला तोड़ने के लिए प्रयोग किए गए संदासी को मौके पर ही छोड़ गया। चोर ने भागने के लिए छत का रास्ता चुना। चोर छत के रास्ते भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही बांके बिहारी पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी चोर को पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन वह चकमा देने में कामयाब रहा। इसके बाद पुलिस ने वारदात स्थल का मौका तहकीकात शुरू की।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
