• Tue. Feb 10th, 2026

श्रीजी मंदिर में लट्ठमार होली पर सीढ़ियों से नहीं मिलेगा प्रवेश; नया रूट प्लान भी जारी

ByVijay Singhal

Mar 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसांना में पिछले वर्ष राधाष्टमी महोत्सव के दौरान दम घुटने से तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई थी। लट्ठमार होली मेला को लेकर पुलिस प्रशासन इस बार पहले से सतर्क है। इस वर्ष लट्ठमार होली मेला के दौरान श्रद्धालु अब सीढ़ियों से राधारानी मंदिर में प्रवेश नहीं करेंगे। श्रद्धालु जयपुर मंदिर से राधारानी मंदिर में प्रवेश करेंगे। नई व्यवस्था परिवर्तन को लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मुहर लगा दी। 17 मार्च को श्रीजी मंदिर में लड्डू होली और 18 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली का आयोजन होना है। देश- विदेश से लाखों श्रद्धालु आएंगे। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन ने वर्षों से चली आ रही पुरानी रूट व्यवस्था में परिवर्तन किया है। पिछले वर्ष पुरानी व्यवस्था के चलते राधाष्टमी महोत्सव के दौरान तीन श्रद्धालुओं की दम घुटने से मृत्यु हो गई थी। इस कारण इस वर्ष प्रशासन लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में कोताही बरतना नहीं चाहता। लट्ठमार होली मेला के दौरान डीएम और एसएसपी ने नए रूट प्लान पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी। नए रूट प्लान के दौरान श्रद्धालु पुराना अड्डा से कटरा पार्क से होते हुए मेन बाजार पहुंचेंगे। नए बस स्टैंड मार्ग से भी श्रद्धालु मेन बाजार पहुंचेंगे। सभी श्रद्धालु थाना गली होते हुए जयपुर मंदिर मार्ग से राधारानी मंदिर में प्रवेश करेंगे। दर्शन करने वाले श्रद्धालु और परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालु सीधे दोनों सीढ़ी मार्ग से नीचे उतरेंगे। जहां से श्रद्धालुओं को सुदामा चौक होते हुए प्रियाकुंड की तरफ निकाला जाएगा। इस नई एकल व्यवस्था में अब परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं को भी राधारानी के दर्शन हो सकेंगे। जबकि पूर्व की व्यवस्था में परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं होते थे। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि नए रूट प्लान के दौरान रंगीली चौक पर किसी भी श्रद्धालु को जाने नहीं दिया जाएगा। एस एस पी ने कहा, इस बार लट्ठमार होली मेला के दौरान नया रूट प्लान तैयार किया गया है। नए रूट प्लान से बुजुर्ग श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। श्रद्धालुओं को कहीं भी रोका नहीं जाएगा। सीढ़ी भी नहीं चढ़नीं पड़ेंगी। जगह-जगह श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। नीलम श्रीवास्तव एस डी एम ने कहा लट्ठमार होली मेला के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा नए रूट प्लान पर अपनी मुहर लगा दी। वर्षो से चली आ रही पुरानी व्यवस्था को इस बार बदला जा रहा है। इस नए रूट प्लान से श्रद्धालुओं को राहत मिलेंगी। परिक्रमा देने वाले श्रद्धालु भी इस बार राधारानी के दर्शन कर सकेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.