हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे अंतर्गत नरहौली पुल के समीप दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रक के पहिये का एक्सल टूटने से हाइवे पर जाम लग गया। इसी दौरान ट्रक के डीजल टैंक का ब्रेक कम्प्रेशर फटने से करीब सैकडों लीटर डीजल रोड पर फैल गया। इसके चलते राहगीरों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन बुलाकर ट्रक हटवाया। करीब पांच घंटे तक जाम लगने से राहगीरों को शहर के अंदर होकर निकलवाया। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हाईवे पर यूरिया से भरा एक ट्रक दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा था, तभी नरहौली पुल पर चढ़ते समय यूरिया से भरे ट्रक का एक्सल टूटने से ट्रक रुकने से हाइवे पर जाम लग गया। इसके चलते ट्रक के पीछे दिल्ली की ओर से जाने वाले वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं। हाइवे पर जाम की सूचना मिलने के काफी देर बाद इलाका, ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई की टीम पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम ने ट्रक को हाइवे रोड से हटवाने के लिये बड़ी क्रेन मंगवाकर ट्रक को पुल से हटवाकर आगे ले जाने लगे,इसी दौरान ट्रक के ब्रेक का कंप्रेशर और डीजल का टैंक फट गया। इसके चलते ट्रक के डीजल टैँक से करीब सैंकड़ों लीटर डीजल हाईवे पर फैलने से रोड पर फिसलन हो गयी। इसके चलते कई बाइक सवार फिसल कर गिर गये,हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। बताते हैं कि इसको देख वहां मौजूद ट्रैफिक कर्मियों व आसपास के लोगों के सहयोग से डीजल फैलने वाले स्थान पर मिट्टी डाल कर फिसलन कम करने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने मौके से ट्रक को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। तब जाकर करीब करीब पांच घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
