• Fri. Feb 27th, 2026

फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में चोरी

ByVijay Singhal

Jun 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील गोमत मार्ग के जरेलिया मोड़ पर स्थित लवकुश फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम की सीढ़ी की दीवार काटकर शुक्रवार रात चोर नकदी ले उड़े। पास ही में बाजना चौकी है, वहां के पुलिसकर्मियों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। जरेलिया मोड़ पर आजनोठ निवासी सूरजपाल सिंह की लवकुश लवकुश फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम हैं। सूरजपाल शुक्रवार शाम शोरूम बंद कर गांव चले गए। शनिवार सुबह जब शोरूम पहुंचने पर गल्ले की दराज खुली मिली। सूचना पर थाना प्रभारी नौहझील अरुण बालियान मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से नमूने एकत्र किए। जांच में शोरूम के ऊपर सीढ़ी के पास दीवार कटी मिली। थाना प्रभारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। पीड़ित के अनुसार, गल्ले में दो लाख पचास हजार थे। जाे कि शुक्रवार की दुकानदारी के थे।बाजना चौकी प्रभारी अजय कसाना ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। बेल्डिंग की दुकान से  हथौड़ा और कटर चुराया। शोरूम में चोरी करने से पहले चोरों ने फर्नीचर की दुकान से सटी बेल्डिंग की दुकान की सीढ़ी का पत्थर उखाड़कर दुकान से हथौड़ा और कटर निकालकर शोरूम की छत की सीढ़ी की दीवार काटी। यही से भीतर घुसे और रकम चुराई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.