हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
आगरा जिले में स्पा सेंटर की लड़की ने अपने ही ग्राहक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया गया है कि मसाज के दौरान युवक की कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद लड़की को गुस्सा आ गया। उसने युवक को स्पा सेंटर से बाहर ही नहीं निकाला, बल्कि उसके पीछे पड़ गई। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को स्पा सेंटर के बाहर मारपीट के वीडियो वायरल हुए। छानबीन में पता चला कि सिग्नेचर स्पा सेंटर की घटना है। मामला 15 सितंबर का है। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखे। एक फुटेज में युवक नीचे से ईंट फेंकता दिख रहा है। छानबीन में पता चला कि दो युवक स्पा कराने पहुंचे थे। रुपये भी जमा करा दिए। नशे में थे। स्पा सेंटर में कार्यरत युवती से कुछ बोल दिया। जल्दी स्पा कराना चाहते थे। जल्दबाजी करने पर संचालक ने उनके रुपये वापस करके बाहर जाने को कहा। इस पर दोनों अड़ गए। युवती ने उन्हें धक्के देकर बाहर किया। इस पर एक युवक ने ईंट फेंककर युवती को मारी। इसी के बाद युवतियों ने दोनों को दौड़़ाकर पीटा, लेकिन बाद में दोनों भाग निकले। इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि स्पा सेंटरों को पुलिस ने पहले बंद करा दिया था, लेकिन अब फिर से चालू हो गए हैं। इनमें अनैतिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
