ब्यूरो क्राइम मोहित सिंघल। मथुरा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। शहर के वृंदावन गेट से बारात निकली। शहर के लोग बारात बनी। नाचते गाते 5 किलोमीटर का सफर तय कर भरतपुर गेट पर बनी जनकपुरी पहुंची। बारातियों के स्वागत के लिए लोग माला लेकर खड़े थे। बारातियों को माला पहनाकर स्वागत किया। मंगल गीत गा रहे थे। भगवान राम और लक्ष्मण रथ पर बैठे थे। अपनी मुस्कान से लोगों को मन मोह रहे थे। भगवान राम ने माता सीता को वरमाला पहनाई। जय श्रीराम के नाम के जयकारे गूंजने लगे। मथुरा राम मय हो गया। राम बारात की शुरुआत भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप की आरती उतार कर की गई। उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास और चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों की आरती उतारी। इसके बाद राम बारात शुरू हुई। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान राम सहित चारों भाइयों का भव्य श्रृंगार किया। चारों भाइयों की छवि देख श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए और उनको निहारते रहे। शहर के वृंदावन गेट इलाके से शुरू हुई राम बारात पुराना शहर, चौक बाजार, स्वामी घाट, द्वारिकाधीश मंदिर, विश्राम घाट, शहर के ह्रदय स्थल होली गेट, गोविंद गंज, कोतवाली, कलेक्टर गंज होती हुई भरतपुर गेट पर पहुंची। राम बारात में एक से एक सुंदर झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। राम बारात में 68 झांकी थीं, तो 12 से ज्यादा बैंड भगवान राम के भजन गाकर वातावरण को भक्ति मय बना रहे थे। इनके अलावा कई अखाड़ों के कलाकार अपने प्रदर्शन के जरिए सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। राम बारात में वैसे, तो सभी झांकियां एक से एक आकर्षक थीं। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र थी भगवान विष्णु के दस अवतारों की झांकी। भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार, वराह अवतार, वामन अवतार, परशुराम अवतार, नृसिंह अवतार, राम अवतार और कृष्ण अवतार की झांकियों में की गई सजावट ने सभी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
कान्हा की नगरी में निकली राम बारात,शहर वासी बने बाराती, भगवान विष्णु के 10 अवतारों की झांकी निकली
भगवान राम की भव्य बरात शाम 8 बजे के करीब वृंदावन गेट स्थित बाटी वाली कुंज से शुरू हुई। राम अवतार जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई लोगों का सैलाब सड़कों पर उतरने लगा। भगवान राम की भव्य बारात देखने के लिए सड़कों के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग खड़े नजर आए। रास्तों में, छतों पर जहां जिसको जगह मिली वह वहीं से भगवान राम की बारात देख रहा था। जगह-जगह पर भगवान राम की बारात का भव्य स्वागत भी किया गया। यही वजह रही कि भगवान राम की बारात को 5 किलोमीटर का सफर तय करने में 6 घंटे से ज्यादा का समय लगा। राम बारात में मां काली के स्वरूप और भगवान शिव के गण भी आकर्षण का केंद्र थे। उत्तर प्रदेश के एटा से आए अखाड़ों ने अपने प्रदर्शन के जरिए सभी को आकर्षित कर दिया। मां काली जहां अपने रौद्र रूप में खेल रहीं थीं, वहीं भगवान शिव के गण भी अपने नृत्य के जरिए सभी को मंत्र मुग्ध कर रहे थे। राम बारात में नोएडा, आगरा, मुजफ्फरनगर के अलावा मथुरा के बैंड की धुन पर भक्त नाचते गाते चल रहे थे।