• Mon. Feb 23rd, 2026

नगर आयुक्त को अनुपस्थित मिले 7 सफाईकर्मियों का कटेगा वेतन

ByVijay Singhal

Aug 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर आयुक्त जगप्रवेश ने विभिन्न वार्डों की सफाई व्यवस्था निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान सात सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उपस्थिति पंजिका रजिस्टर में पेन से ओवरराइटिंग करने पर सुपरवाइजर से स्पष्टीकरण मांगा है। नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय पार्षदों और संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ड-10 और 38 की स्वच्छता व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, नालियों की नियमित सफाई का हाल जाना। इस दौरान वार्ड-38 में दो सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। इसी तरह वार्ड-10 में पांच सफाईकर्मी ड्यूटी पर नहीं मिले और उपस्थिति पंजिका रजिस्टर में ओवरराइटिंग पाई गई। सातों सफाई कर्मी अनुपस्थित मिलने वेतन काटने की कार्रवाई की है। नगर आयुक्त ने सफाईकर्मियों और संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि क्षेत्र में साफ-सफाई, कर्मचारी अनुशासन या कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिर भी कोई कार्य शिथिलता बरतता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग, सफाई निरीक्षक निहाल सिंह मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.