हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा की नगरी में अब सफर सुरक्षित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) के अंतर्गत भरतपुर गेट से कृष्णापुरी तिराहे तक मार्ग का समेकित विकास होगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर नगर निगम ने शासन को भेजा है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि जल्द स्वीकृति के बाद काम शुरू कराया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण पर 29.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूरे मार्ग से बिजली के खंभे एवं तार भी व्यवस्थित किए जाएंगे। कान्हा की नगरी में हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में खासी वृद्धि हो रही है। यहां मुख्य आयोजनों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आराध्य के दर्शन को आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए आवागमन के रास्तों को बेहतर बनाया जा रहा है। भरतपुर गेट से कृष्णापुरी तिराहे तक जाने वाले मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हैं। पूरा मार्ग ऊबड़-खाबड़ है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग का 29 करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। नगर आयुक्त के अनुसार मसानी से भूतेश्वर तिराहे तक के मार्ग का भी विकास किया जाना है। इस मार्ग का विकास 34.86 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इस मार्ग का भी प्रस्ताव तैयार कर अर्बन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
