• Fri. Jul 10th, 2026

मथुरा जेल से पेशी पर पलवल गया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार, एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

ByVijay Singhal

Jan 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिला कारागार से मंगलवार को पलवल कोर्ट में पेशी पर ले जाया गया शातिर अपराधी अनिल उर्फ टिंकल वहां से लौटते वक्त होडल में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसएसपी के आदेश पर तीन पुलिसकर्मियों पर कार्य में लापरवाही व अनिल उर्फ टिंकल पर पुलिस हिरासत से भागने का मुकदमा होडल थाने में दर्ज कराया है। साथ ही एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया है। फरार अपराधी की तलाश जारी है। मथुरा जिला कारागार से मंगलवार को पलवल कोर्ट में पेशी पर ले जाया गया शातिर अपराधी अनिल उर्फ टिंकल वहां से लौटते वक्त होडल में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसएसपी के आदेश पर तीन पुलिसकर्मियों पर कार्य में लापरवाही व अनिल उर्फ टिंकल पर पुलिस हिरासत से भागने का मुकदमा होडल थाने में दर्ज कराया है। साथ ही एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया है। फरार अपराधी की तलाश जारी है। पुलिसकर्मी बस का इंतजार कर रहे थे, तभी अनिल की पत्नी स्कूटी लेकर वहां पहुंची। अनिल ने पुलिसकर्मियों से गुहार लगाई की वह सामने ही स्थित होटल के कमरे में पत्नी से अकेले में मुलाकात करना चाहता है। पुलिसकर्मियों ने उसे गैर कानूनी तरीके से अनुमति दे दी। तीनों पुलिसकर्मी होटल के बाहर खड़े हो गए। इधर, अनिल और उसकी पत्नी शाम चार बजे करीब होटल के कमरे में घुसे। करीब पांच बजे तेजी से अनिल और उसकी पत्नी होटल से बाहर निकले। अनिल की पत्नी ने स्कूटी चालू की और अनिल को बैठाकर तेजी से भाग गई। पुलिसकर्मियों ने उनके पीछे दौड़ भी लगाई। मगर, पकड़ने में सफलता नहीं मिली। देर शाम तीनों पुलिसकर्मी पुलिस लाइन पहुंचे। आरआई राधेश्याम को पूरा प्रकरण बताया। आरआई ने एसएसपी को प्रकरण से अवगत कराया। बुधवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। साथ ही होडल थाने में उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, फरार हुए अपराधी अनिल और उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज कराया है।एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि फरार बंदी अनिल व उसे भगाकर ले जाने में सहयोगी उसकी पत्नी पर होडल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, लापरवाही में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.