हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह पुलिस ने अनुसूचित जाति की छात्रा को स्कूल जाने से रोकने और 15 दिसंबर को छात्रा की मां की पिटाई करने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि 15 दिसंबर को अनुसूचित जाति की महिला की पिटाई और छेड़छाड़ के आरोपी नगला महादेव निवासी दीपक बघेल से तमंचा-कारतूस बरामद कर उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। 15 दिसंबर की रात छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया था। उसके फोन की जांच की गई तो उसने अवैध तमंचे के फोटो मिले।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
