• Mon. May 11th, 2026

जमीन का फर्जी इकरारनामा कराने वाला गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Oct 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र पुलिस ने 20 लाख रुपये की एवज में जमीन का फर्जी इकरारनामा करने वाले वांछित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि सदर निवासी मनोज कुमार ने थाना बरसाना के नंदगांव निवासी मुकेश कुमार और उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। वादी का आरोप था कि आरोपी ने 20 लाख रुपये के एवज में ब्याज की लिखा-पढ़ी करते समय धोखाधड़ी से हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और जमीन का इकरारनामा करा लिया। पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार को बुधवार की दोपहर 11 बजे ईगल ग्राउंड से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.