हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परखम में बंदरों के उत्पात से परेशान झंडीपुर के लोग इन्हें अब अपने खर्चे पर पकड़वाएंगे। इसके लिए बाहर से विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे। विशेषज्ञ इन्हें पकड़कर आबादी क्षेत्र से बाहर ले जाएंगे। झंडीपुर निवासी सत्येंद्र सिंह, पूर्व प्रधान फौरन सिंह, पूर्व फौजी भगवान सिंह आदि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। बंदर कई बार हमला कर बच्चों को घायल भी कर चुके हैं। इससे डर के मारे बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बंदर आए दिन घरों में घुसकर तोड़फोड़ करते हैं। सामान उठाकर भाग जाते हैं। इससे निजात पाने के लिए ग्रामीणों ने योजना बनाई है। सभी की सहमति से तय हुआ कि बाहर से विशेषज्ञों के देखरेख में बंदर पकड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रति घर से 200 रुपये चंदा लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी योजना है कि बंदरों को पकड़ कर कहीं दूर छोड़ा जाए, ताकि वे दोबारा गांव में न आएं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
