हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एक बंद मकान के बाथरूम में गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। वह घर में अकेली थीं। बेटा-बहू कोलकाता गए थे। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने के बाद पुलिस को जानकारी दी तो मामला खुला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही बेटे को सूचना दी है। घटना जमुनापार थाना क्षेत्र की है। सुभद्रा दास अधिकारी (70) पत्नी स्वः सुबोध दास अधिकारी निवासी कोलकाता करीब एक दशक से किशोरी कुंज परिक्रमा मार्ग पर स्थित अपने मकान में रह रही थी। साथ में बेटा राजविहारी दास अधिकारी और उसकी पत्नी भी रहती है। बीते बृहस्पतिवार बेटा और बहू किसी काम से कोलकाता गए थे। इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पड़ोसियों को मकान से बदबू आने का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के सभी दरवाजे बंद थे। दरवाजे तोड़कर घर में प्रवेश किया तो देखा कि बाथरूम में महिला का शव पड़ा था उनके कपड़े नल की टोटी में फंसे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला बाथरूम में गिरी, इससे सिर में चोट लगी और खून बहने से मौत हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
