• Tue. Feb 10th, 2026

ब्रज प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री और प्रेस परिषद के अध्यक्ष को दिया ज्ञापन

ByVijay Singhal

Nov 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब द्वारा राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों की समस्याओं को केंद्रीय सूचना मंत्री के सामने रखा और निराकरण की मांग की। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री और प्रेस परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन दिया और पत्रकारों के हो रहे उत्पीड़न को रोकने की सरकार से मांग की। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम मनाया गया। समारोह में सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर सरकार से समस्या का निराकरण करने एवं पत्रकारों का उत्पीड़न रोकने की मांग की। एन यू जे आई के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर कमल कांत उपमन्यु के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर एवं भारतीय प्रेस परिषद की अध्यक्ष पूर्व सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश श्रीमती रंजना प्रकाश देसाई को स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया तथा पत्रकारों की समस्याओं को उनके समक्ष रखकर तत्काल निराकरण की मांग की गई। कमल कांत उपमन्यु ने कहा कि पत्रकारों को रेल यात्रा के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं में कमी की जा रही है। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमल कांत उपमन्यु ने कहा कि पत्रकारों को पूर्व की भांति रेल पत्रकारों को रेल यात्रा के लिए मिलने वाले पास जारी किए जाएं तथा कोरोना संकट में अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों के परिवारों को जीवन यापन के लिए सरकार सहायता दे। इस अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य एन यू जे आई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी, एन यू जे आई के राष्ट्रीय महासचिव भारतीय प्रेस परिषद सदस्य प्रसन्न मोहंती , ज्ञान पत्रकार इंस्टिट्यूट के मालिक अनुज गर्ग, भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य अशोक नवरत्न, राम रतन चौधरी, रमेश चंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.