• Mon. Feb 9th, 2026

चांद का हुआ दीदार, माह-ए-रमजान शुरू, पहला रोजा आज

ByVijay Singhal

Mar 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पाक माह रमजान की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को चांद का दीदार होने के बाद इसका एलान किया गया। मंगलवार से रोजे रखे जाएंगे। सोमवार को बाजारों में रमजान की तैयारियों को लेकर खूब भीड़ रही। मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर खरीदारी की। शाही ईदगाह मस्जिद के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि मुस्लिम समाज के पाक, इबादत और बरकत के महीने रमजान की शुरुआत हो गई है। सोमवार रात चांद के दीदार होने के बाद तरावीह से इबादत शुरू हुई। अब पूरे महीने मुस्लिम समाज के लोग खुदा से अपने गुनाहों को माफ कराने के लिए इबादत में मसरूफ हो जाएंगे। ताकि नेकी से खुद की आखिरत को सवार सकें। पाक और बरकत के महीने में एक अच्छे काम से 70 अच्छे काम करने की नेकी मिलती है। पूरे महीने सदका और जकात के लिए ज्यादा से ज्यादा दान दिया जाएगा। मुस्लिम इलाके के बाजारों में जमकर खरीदारी

मुस्लिम इलाके के बाजारों में जमकर खरीदारी सोमवार को मुस्लिम समाज की महिलाओं, पुरुषों द्वारा की गई। घीया मंडी, भरतपुर गेट, दरेसी रोड, डीग गेट इलाके के बाजारों में सोमवार को दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। सेवइयां, फल और खजूर की सबसे अधिक बिक्री हुई। इसके अलावा मेवाओं की भी खरीदारी की गई। घरों में सजावट के सामान भी खरीदे। मुस्लिम समाज के लोगों ने खानपान के साथ ही घरों की साज-सज्जा के लिए भी सामान खरीदे। घरों में पेंट, डिस्टेंपर के साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाया गया। पर्दे, बर्तन, बेडशीट, क्राकरी सहित अन्य सामान की भी खूब खरीदारी की गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.