• Mon. Apr 27th, 2026

हवा की गति थमने से चढ़ा पारा, दो दिन और तल्ख रहेंगे सूरज के तेवर

ByVijay Singhal

Apr 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीते दिनों से सूरज के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को हवा की गति थमने से दोपहर का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी यही हाल रहने के आसार जताए हैं। भीषण गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। जरूरी कार्यों से बाहर जाने वाले लोग लू की चपेट में आ रहे हैं। विशेषकर दोपहर के समय सूरज की तपिश असहनीय हो रही है। खुले मैदानों और सड़कों पर निकलना जानलेवा साबित हो रहा है। इससे न केवल आम जनता, बल्कि स्कूली छात्र-छात्राएं और वाहन चालक भी बुरी तरह से बेहाल हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। साथ ही शनिवार तक लगातार लू चलने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में और गर्मी बढ़ेगी
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.