हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। फरह इलाके में शनिवार को तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बर्फीली हवा और कोहरे के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। शनिवार को फरह क्षेत्र सबसे ठंड इलाका रहा। यहां मखदूम गांव में बने केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान में लगे तापमान मीटर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मथुरा शहर में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़कड़ाती ठंड से कांप रहे के लोग अब अलाव जलाने को मजबूर हैं। सड़क किनारे रहने वाले लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए सड़कों पर जगह-जगह लोग अलाव के किनारे बैठे नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी सड़क किनारे रह रहे लोगों को उठानी पड़ रही है। सर्द रातों में खुले आसमान के नीचे यह लोग पूरी रात अलाव के किनारे बैठकर गुजारने को मजबूर हैं। गलन भरी सर्दी से जहां लोग खुद को गर्म कपड़ों से ढक कर बचाने को मजबूर हैं। वहीं मैदानों में पहाड़ों जैसा मौसम मिलने के चलते श्रद्धालु इसका लुत्फ उठा रहे हैं। कोहरे के बीच दर्शन करने आए कुछ श्रद्धालु सेल्फी लेते नजर आए। सर्दी के सितम से इंसान ही नहीं भगवान को भी बचाने के उपाय किए जा रहे हैं। वृंदावन के मंदिरों में भक्त अपने आराध्य को सर्दी से राहत देने के लिए गर्म पदार्थों से बने व्यंजन अर्पित कर रहे हैं। इसके अलावा भगवान के आगे अंगीठी भी रखी जा रही है। राधा बल्लभ लाल को मेवाओं से बनी खिचड़ी अर्पित की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
