• Fri. Feb 27th, 2026

अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का मामला मेंसपा सांसद ने लिया जायजा, कहा- विचारधारा को खत्म करने की कोशिश

ByVijay Singhal

Jul 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैत के भरतिया गांव में सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने दलित समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने 4-5 की रात को तोड़ी गई बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति का जायजा लिया। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। सांसद ने आरोपी के एक ही दिन में छूट जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने योगी-मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का अपराधियों से मित्रवत संबंध है। उनका कहना था कि यह मूर्तियां तोड़ने का नहीं, बल्कि एक विचार को खत्म करने का प्रयास है। सामंती मनोवृत्ति के लोग इन मूर्तियों को तोड़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा के मुद्दे पर बोलते हुए सुमन ने कहा कि सभी धार्मिक कार्यक्रम आलीशान तरीके से मनाए जा रहे हैं। गुजरात-महाराष्ट्र के उत्सव भी यूपी में धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का सारा ध्यान धार्मिक कार्यक्रमों पर है। बेरोजगारी, गरीबी जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। सांसद ने कहा कि भारत में गंगा-जमुनी तहजीब है। यहां लोग प्यार और मोहब्बत से रहते हैं। उन्होंने बुलडोजर कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। संविधान को न मानने वालों की वजह से लोगों का न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ रहा है। उनके अनुसार बुलडोजर संस्कृति बंद होनी चाहिए और अपराधियों को कानूनी प्रक्रिया से सजा मिलनी चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.