• Mon. May 18th, 2026

करवा चौथ पर बंद रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के बाजार

ByVijay Singhal

Oct 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान में प्रबंधक के रूप में कार्यरत राजेश पांडे के युवा पुत्र के आकस्मिक निधन पर व्यापारियों ने अपना प्रतिष्ठान बंद कर शोक व्यक्त किया। सुबह निधन की सूचना मिलने पर व्यापारी एकत्रित हुए और प्रतिष्ठान बंद करने का निर्णय लिया। जन्म स्थान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि प्रबंधक राजेश पांडे के युवा पुत्र का डेंगू के कारण आकस्मिक निधन पर सभी व्यापारी शोकाकुल हैं और उन्होंने सामूहिक रूप से बाजार बंद कर शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में मिलन भाटिया, निखिल अग्रवाल, मनोज भाटिया, अंकुर गोयल, भीमसेन जैन, बृजेश शर्मा, अरुण गोयल, पुंडरीक गांधी, बबलू पंडित, राघवेंद्र चौधरी, राहुल शर्मा, चंद्रभान गोला आदि व्यापारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.