• Fri. Mar 27th, 2026

बढ़ता कॉस्मेटिक्स का चलन बिगाड़ रहा चेहरे की खूबसूरती

ByVijay Singhal

Mar 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आकर्षक दिखने की होड़ में घटिया क्वालिटी के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल लोगों की त्वचा पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बिना सोचे-समझे और विशेषज्ञ की सलाह के कॉस्मेटिक उत्पादों का उपयोग त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता को प्रभावित कर रहा है।

जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि बाजार में उपलब्ध अधिकांश कॉस्मेटिक उत्पादों में रसायन (केमिकल्स) पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे त्वचा की नमी कम हो जाती है और वह रूखी, बेजान व संवेदनशील बन जाती है। इसके अलावा पिंपल्स, एलर्जी, झाइयां, जलन और समय से पहले झुर्रियां जैसी समस्याएं भी सामने आने लगी हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं में सोशल मीडिया और विज्ञापनों के प्रभाव में आकर नए-नए ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बिना जांचे-परखे अपनाने का चलन बढ़ा है। कई बार यह उत्पाद उनकी त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं होते। इससे समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने सलाह दी है कि किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद का इस्तेमाल करने से पहले उसकी गुणवत्ता, अपनी त्वचा के प्रकार को ध्यान में रखें।
उन्होंने बताया कि घरेलू और प्राकृतिक उपाय त्वचा की देखभाल के लिए सुरक्षित और प्रभावी हैं। हल्दी, बेसन, दही, एलोवेरा, गुलाब जल, नीम और चंदन जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे साफ और निखरा बनाए रखते हैं। इसके साथ ही संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन, नियमित व्यायाम और पूरी नींद भी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.