• Fri. Feb 27th, 2026

गोकुल रेस्टोरेंट के पास से ईको कार ले उड़े बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ByVijay Singhal

Jul 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोकुल रेस्टोरेंट अमर कॉलोनी में कार चोरी की घटना सामने आई है। अजय नाम के व्यक्ति की ईको कार को बदमाश चुरा ले गए। घटना 8 जुलाई की रात की है। अजय ने पुलिस को बताया कि रात में एक चार पहिया वाहन से कुछ बदमाश आए। उन्होंने घर के बगल में खड़ी ईको कार चोरी कर ली। अगली सुबह जब अजय की नींद खुली तो कार गायब थी। उन्होंने तुरंत पीआरबी पुलिस और गोविंद नगर थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक युवक कार लेकर जाता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सीओ सिटी भूषण वर्मा के अनुसार पुलिस टीम चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही कार को बरामद कर चोरों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.