हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सूर्यदेव के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। यूपी के मथुरा में पारा भी 39-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। बृहस्पतिवार को भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिन में चलने वाली तेज हवाएं भी लू का एहसास करा रही थीं। हालांकि मौसम विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। अप्रैल माह लगभग बीतने की ओर है। ऐसे में गर्मी भी अपने चरम की ओर बढ़ रही है। सूर्यदेव ने भी अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी यही हालत रही। सुबह से निकली धूप दिन चढ़ने के साथ तेज होती चली गई। धूप की किरणें शरीर में कपड़ों के अंदर से भी चुभ रही थीं। दोपहर में चलीं तेज हवाएं भी लू का एहसास करा रही थीं।
तेज धूप और गर्मी के कारण बाजार में ग्राहक भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। दुकानों पर सन्नाटा सा पसरा नजर आ रहा है। दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी दिखाई दे रही हैं। बृहस्पतिवार को लोग गर्मी और धूप के कारण आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले। निकलने से पहले खुद को पूरी तरह ढका। दिन तो दिन रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। लोग गर्मी से बचने के लिए विभिन्न तरह के शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
