हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मिट्टी की सेहत सुधरेगी तो फसल भी खुशी से लहलहाएगी। उत्पादकता बढ़ानेे के साथ गुणवत्ता भी बेहतर हागी। इसी मंशा के साथ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिले के 10 ब्लॉकों में मृदा परीक्षण का अभियान चल रहा है। जिले में मिट्टी के 14 हजार नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किए जाने हैं। बुधवार तक 10250 नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। अभियान के तहत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों से तय समय सीमा के अंदर सभी खेतों से नमूने भरने के निर्देश दिए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए लगातार सभी ब्लॉकों में नमूने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 73 फीसदी नमूने एकत्रित किए जा चुके है। इसके अलावा 27 फीसदी नमूने 18 मई तक पूर्ण हो जाएंगे इसी लक्ष्य पर सभी कर्मचारी कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि मिट्टी के परीक्षण से इसकी खामियाें के बारे में पता चलेगा। किसान जान सकेंगे कि उनके खेत की मिट्टी में कौन से पोषण तत्व की कमी है। उन्होंने बताया कि मिट्टी में 16 पोषक तत्व होते हैं। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि 10 विकास खंडों से चयनित 14-14 ग्राम पंचायतों से नमूने लिए जा रहे हैं। जल्द ही किसानों को निशुल्क मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
