हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मेरठ की मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के GM शीशपाल सिंह का आर्टअटैक के कारण निधन हो गया। रविवार को शीशपाल सिंह लखनऊ से ट्रेन से लौट रहे थे। तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और डेथ हो गई। उनके परिचितों ने बताया कि शीशपाल पहले चीफ केमिस्ट थे। पिछले 3 साल से वो मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल के जीएम पद को संभाल रहे थे। 1मई को इनका ट्रांसफर मथुरा के छाता में हुआ था। जब लखनऊ से दिल्ली आ रहे थे तो ट्रेन में ही देहांत हो गया। दिल्ली रेलवे पुलिस ने ट्रेन से मृतक उतारा। सहारनपुर और नोएडा में भी जीएम का परिवार रहता है। रेलवे पुलिस ने परिजनों को मृत्यु के बारे में सूचना दी है। GM शीशपाल सिंह के सहकर्मियों ने बताया कि शनिवार को शीशपाल लखनऊ मेल से लखनऊ से गाजियाबाद वापस लौट रहे थे। लखनऊ विभागीय मीटिंग में भाग लेने गए थे। शनिवार को मीटिंग खत्म होने के बाद शीशपाल देर रात लखनऊ मेल में बैठे थे। रात लगभग 1.30बजे के आसपास उन्हें ट्रेन में ही साइलेंट हार्टअटैक आया और ट्रेन में सफर करते करते ही उनकी डेथ हो गई। अपनी सीट पर सोते ही रह गए।सुबह शीशपाल को गाजियाबाद में उतरना था, लेकिन वो नहीं उतरे और ट्रेन दिल्ली लास्ट स्टॉपेज पर चली गई। यात्रियों को लगा कि शीशपाल को शायद दिल्ली ही उतरना है इसलिए किसी ने उन्हें जगाया भी नहीं। दिल्ली में ट्रेन खाली होने के बाद भी किसी यात्री या सर्विस ब्वॉय ने उन्हें नहीं जगाया। सभी को लगा कि वो उतर जाएंगे। ट्रेन पूरी खाली होने के बाद जब जीआरपी स्टाफ ट्रेन चैकिंग के लिए आया तो शीशपाल को सीट पर सोते देखकर उन्हें जगाने लगा। तब शीशपाल की सांसें रुक चुकी थी। जीआरपी ने शीशपाल के आई कार्ड से उनकी पहचान की, उनके मोबाइल से उनके बेटे से संपर्क किया। बेटे को पिता की मौत की खबर दी। इसके बाद परिजनों ने दिल्ली आकर उनका शव लिया। देर शाम शीशपाल के पैतृक गांव सहारनपुर के सुनहरी खड़खड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया गया है। शीशपाल की मौत से पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शीशपाल के एक बेटा और एक बेटी है। बेटा बिजनेसमैन और बेटी डेंटिस्ट है।
मई में हुआ था मथुरा की छाता तबादला
लगभग 15 दिन पहले मई में ही शीशपाल की पोस्टिंग मेरठ की मोहिउद़दीनपुर शुगर मिल से छाता में हुई थी। तबादले के तुरंत बाद ही यह हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में मेरठ, सहारनपुर, मथुरा के छाता सहित लखनऊ का स्टाफ भी शामिल हुआ। सभी उनके अचानक निधन से बहुत दुखी हैं।
लगभग 15 दिन पहले मई में ही शीशपाल की पोस्टिंग मेरठ की मोहिउद़दीनपुर शुगर मिल से छाता में हुई थी। तबादले के तुरंत बाद ही यह हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में मेरठ, सहारनपुर, मथुरा के छाता सहित लखनऊ का स्टाफ भी शामिल हुआ। सभी उनके अचानक निधन से बहुत दुखी हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
