• Mon. Feb 23rd, 2026

रेलवे स्टेशन से अपहृत बच्ची 36 घंटे में बरामद, जीआरपी ने आगरा स्टेशन से अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन से अपहृत एक साल की बच्ची को जीआरपी ने आगरा कैंट स्टेशन से बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वह राजस्थान के धाैलपुर जिले के मनिया का रहने वाला है और दिल्ली में मजदूरी करता है। पत्नी का चार बार गर्भपात होने और फिर बच्चा न होने के चलते आरोपी ने बच्ची के अपहरण का कदम उठाया। जीआरपी आरोपी से गहराई से पूछताछ करने में जुटी है। रेलवे जंक्शन से शुक्रवार रात को मध्य प्रदेश के जिला जबलपुर की तहसील सिहोरा के गांव मझौली निवासी आनंद और पूजा की छोटी बेटी सरस्वती का अपहरण हो गया था। अपहरण के दाैरान पिता आनंद प्लेटफार्म पर प्लास्टिक बीनने गया था और मां पूजा लघुशंका के लिए गई थी। एक साल की सरस्वती और उसकी बड़ी बहन गाैरा प्लेटफार्म पर अकेले सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी सरस्वती का अपहरण कर आगरा की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बैठकर भाग निकला था। उसे भागते हुए पूजा ने देख लिया था। बच्ची का अपहरण करने के बाद सतीश प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी यूपी संपर्कक्रांति ट्रेन में सवार होकर आगरा पहुंच गया था। बच्ची के अपहरण की घटना जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। छोटी बच्ची के अपहरण की सूचना मिलने के बाद सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अपहरणकर्ता सतीश की फोटो जीआरपी को मिल गई थी। इसके बाद से ही जीआरपी और आरपीएफ की तीन टीमें अपहरणकर्ता और बच्ची की तलाश में जुटीं थीं। घटना के करीब 41 घंटे बाद जीआरपी ने रविवार को आगरा कैंट स्टेशन से अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से सरस्वती को बरामद कर लिया। पूछताछ में अपहरणकर्ता ने अपना नाम सतीश पुत्र दुर्गपाल सिंह गौड़ निवासी मदीना कॉलोनी मनिया जिला धौलपुर, राजस्थान बताया है। उसने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसके कोई बच्चा नहीं है। 22 अगस्त को वह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली से आगरा जा रहा था। ट्रेन जब मथुरा रुकी तो वह प्लेटफार्म पर उतरा। इसी दौरान उसे दो बच्चियां अकेली सोती हुईं नजर आईं तो उसने छोटी बच्ची को उठा लिया और ट्रेन में बैठकर भाग निकला।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.