• Mon. Apr 27th, 2026

मथुरा में महिला थाना के सामने जमकर चले लात-घूंसे:समझौते के लिए पहुंचा था लड़की और लड़का पक्ष,

ByVijay Singhal

Jan 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले महिला पुलिस स्टेशन में दो पक्ष के लोग समझौते के लिए आएं थे। जैसे ही ये लोग बाहर निकले, इनके बीच जमकर बीच सड़क पर  मारपीट हो गई।इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस स्टेशन के बाहर और पुलिस के सामने इस तरह से मारपीट होने के कारण अब पुलिस पर भी सवाल उठ रहे है। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों  पक्षों के 8 लोगों को हिरासत में लिया है। फ़ोटो में देख सकते है की बीच सड़क पर ये लोग आपस में मारपीट कर रहे है। इसमें  एक के कपड़े भी फट गए है।
जानकारी के मुताबिक़ थाना क्षेत्र छाता के प्रेमपाल की बेटी मनीषा की शादी साल 2020 में फरीदाबाद के करण से हुई थी। इसके कुछ समय बाद दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया और महिला पुलिस स्टेशन तक मामला जा पहुंचा। इसके बाद जब दोनों तरफ के लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे तो दोनों को समझाकर घर जाने के लिए कहा गया। इसके बाद बाहर निकलने पर इनमें विवाद शुरू हो गया और दोनों पार्टी के लोगों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।पुलिस स्टेशन के बाहर निकलते ही इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट को देखने के लिए सड़क पर काफी भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक इनके बीच मारपीट होती रही। कुछ देर पुलिस पहुंची और दोनों को शांत करवाया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.