• Sat. Nov 28th, 2026

आगरा एवं मथुरा की मंडलीय सचल संयुक्त टीम ने की छापेमारी, मिलावटी दुग्ध पदार्थ बेचने वालो की आई शामत

Byvijay.singhal1233

May 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा एवं मथुरा जनपद की मंडलीय सचल संयुक्त टीम द्वारा मथुरा जनपद में मिलावटी दुग्ध पदार्थों के विरुद्ध दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। दूषित पदार्थ नष्ट कराए और सुधार के लिए नोटिस जारी किए है। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। दो दिवसीय अभियान सहायक आयुक्त खाद्य आगरा मंडल सैयद शाहनवाज हैदर आबदी तथा सहायक आयुक्त खाद्य-।। मथुरा धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी अतुल कुमार पाठक तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मथुरा ज्ञान पाल सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान बाजना चौकी के पास मेसर्स वीरेंद्र डेरी के यहां से पनीर तथा क्रीम का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित की गई 100 किलोग्राम दूषित क्रीम नष्ट करवाई गई। पायी गई कमियों के संबंध में सुधार नोटिस की संस्तुति की गई है। मेसर्स एस पी मिल्क प्रोडक्ट्स शिवाजी नगर बाजना से पनीर, क्रीम, घी एवं पैक्ड पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। पैक्ड पनीर में पैकिंग संबंधी कमियां के लिए सुधार नोटिस दिया। पारसोली स्थित नैना डेरी से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। परिसर में पाई गई कमियों हेतु सुधार नोटिस दिया है। मेसर्स चंद्रपाल डेरी व मेसर्स राधे मिल्क डेरी में कार्य बंद पाया गया।
अभियान के दूसरे दिन मुरलिया रोड स्थित अवनीश डेरी से पनीर व क्रीम का नमूना संग्रहित किया गया। मोहित डेरी, जितेंद्र डेरी तथा विष्णु डेरी से पनीर के नमूना संग्रहित किए। पारसोली रोड स्थित भावना मिल्क प्रोडक्ट से पनीर का नमूना संग्रहित किया। लगभग 350 किलोग्राम पनीर विक्रेता की अभिरक्षा में अग्रिम आदेश तक कोल्ड चैन मेंटेन करके सुरक्षित रखने के आदेश दिए। मैसर्स स्वाद मिल्क प्रोडक्ट पारसोली रोड बजाना के यहां से पनीर का नमूना संग्रहित किया। लगभग 300 किलोग्राम पनीर निर्माता की अभिरक्षा में अग्रिम आदेश तक कोल्ड चैन के साथ सुरक्षित रखने हेतु दिया गया। मौके पर पायी गई कमियों के संबंध में सुधार नोटिस जारी किया है।नकार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयदीप मौर्य, जीतेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, क्षसनोज कुमार, कोमल सिंह, अजय कुमार तथा जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे। उक्त सभी 14 नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं, विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.