• Mon. Apr 27th, 2026

बार की चेतावनी के बाद भी नहीं सुलझा विवाद

ByVijay Singhal

Jan 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कलेक्ट्रेट परिसर में चेंबर को लेकर दो पक्षों में पुनः नोकझोंक हो गई। रविवार को हुए विवाद के बाद बार एसोसिएशन ने एक पक्ष को कार्रवाई की चेतावनी दी।बार सचिव शिवकुमार लवानियां ने बताया कि 2019 में पूर्व सचिव ने दुर्गावती को चेंबर आवंटित किया था। दुर्गावती ने कुछ साल प्रैक्टिस भी की, उसके बाद शादी होने के चलते वह चली गईं। इसके बाद वह स्थान खाली हो गया। खाली स्थान पर रेखा यादव, ब्रज रेखा माथुर और बंसीलाल ने कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी जब दुर्गावती को हुई तो रविवार को वह पहुंचीं। उन्होंने चेंबर खाली करने को कहा तो दोनों की पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। सोमवार को पुनः दुर्गावती चेंबर पर पहुंचीं तो उनकी दूसरे पक्ष से नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचीं। बार सचिव ने बताया कि महिला अधिवक्ता की शिकायत का संज्ञान लेकर उन्होंने दूसरे पक्ष को चेंबर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया। सोमवार को महिला अधिवक्ता की शिकायत पर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव व बार के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दूसरे पक्ष को चेंबर खाली करने को कहा। इस पर दूसरे रेखा यादव, ब्रज रेखा माथुर और वंशी लाल ने उन्हें बताया कि वह पिछले कई सालों से यहां बैठकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। बार सचिव ने बताया कि चेंबर दुर्गावती के नाम आवंटित है। यदि उसे खाली नहीं किया तो दूसरे पक्ष के खिलाफ बार की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। दुर्गावती को भी पुलिस की मदद से चेंबर खाली कराने को कहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.