हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिघल
मथुरा। हाईवे के सतोहा में बुआ के घर आए 4 साल के लापता बच्चे का शव घर के पास पानी से भरे गड्ढे में मिला। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। हाईवे पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया। मूलरूप से कस्बा बलदेव और हाल निवासी अहमदाबाद, गुजरात निवासी अरुण कुमार पांडेय पेशे से आढ़तिया हैं। आढ़तिया परिवार के संग बुधवार तड़के तीन बजे अलीगढ़ के टप्पल से विवाह समारोह से भाग लेकर थाना हाईवे के सतोहा बहन कल्पना के घर आ गए। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे अचानक उसका 4 साल का बेटा माधव लापता हो गया। माधव के न दिखने पर पूरे परिवार के संग आस पड़ोस में उसकी तलाश की गई। परिजन और ग्रामीण माधव की तलाश में जुटे रहे, पर कोई सुराग नहीं मिला। करीब तीन घंटे बाद घर के पास पानी भरे गड्ढे में बच्चे का शव दिखा। मां और पिता के अलावा बुआ का भी रो-रोकर बुरा हाल था। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल बताया कि संभवत: बच्चे की घर से निकलने के बाद पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मौत हुई है। शव को परिजन गांव ले गए हैं। परिवार में एक बड़ा भाई भी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
