हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन कट स्थित पैट्रोल पंप पर जब कुछ देर के लिए काफिला रुका तो यहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव के अलावा सपा के नेता कई बड़े नेता नजर आए। पूरा परिवार नेताजी के निधन से गमगीन था। मांट टोल प्लाजा से चलने के बाद एंबुलेंस और काफिला वृंदावन कट स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा। यहां वाहन में आई तकनीकी कमी को चेक किया और एंबुलेंस में फ्यूल भी डलवाया गया। यहां करीब दस मिनट तक रुकने के बाद काफिला सैफई के लिए रवाना हो गया। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस जैसे ही मथुरा के मांट टोल पर पहुंची कि तभी उसमें से धुआं निकलते देख हड़कंप मच गया। एंबुलेंस चालक ने उतरकर देखा तो क्लिच में कुछ दिक्कत महसूस हुई। यहां करीब 2 मिनट चैक करने के बाद शव वाहन को धीमी गति से आगे बढ़ा दिया गया। गुरुग्राम से सैफई ले जाए जा रहे।

मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में यमुना एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। यहां जैसे ही शव यात्रा पहुंची कार्यकर्ताओं ने उनके शव वाहन पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के पूर्व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर गुरुग्राम से सैफई लाया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा टोल प्लाजा पहुंचने पर शव वाहन में तकनीकी कमी आ गई। जिसके कारण करीब दस मिनट तक काफिला वृंदावन कट पर रुका रहा। यहां तकनीकी कमी को दुरुस्त कर काफिला सैफई के लिए रवाना हो गया। वृंदावन कट स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचने पर स्थानीय सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए नारे लगाए। सपा नेताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा मुलायम सिंह आपका नाम रहेगा, मुलायम सिंह जी के सपनों को अखिलेश करेंगे पूरा। स्थानीय सपा नेताओं में तनवीर अहमद, प्रदीप चौधरी, रवि यादव,मुन्ना मलिक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
