हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी के कारण मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। जिला अस्पताल में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में भी मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है, लेकिन ऐसे में आकस्मिक विभाग में 2 आईसीयू बेड के कक्ष की हालत खराब है। हर तरफ गंदगी है। मशीनें भी धूल फांक रहीं हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया। इमरजेंसी वाले मरीज भी उपचार मिलने के उद्देश्य से पहुंचते हैं। आकस्मिक विभाग में मरीजों का उपचार करने के लिए 2 आईसीयू बेड वाला कक्ष बना है लेकिन इस कक्ष में गंदगी इधर-उधर बिखरी है। इसके साथ ही वार्ड में उपयोग होने वाली मशीनें कूलर के पीछे रखी हैं, जिनमें धूल जम गई है। मरीज के भर्ती होने वाले कक्ष में स्टाफ व मरीजों के तीमारदार इसमें आराम फरमाते मिले। इसमें पानी की खाली बोतल और खाली दवाइयों के डिब्बे रखे थे। ऐसा लग रहा था कि यह सिर्फ दिखाने के लिए बनाया गया है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह इस कक्ष की सफाई कराई थी। अगर वहां अव्यवस्था है और सफाई नहीं हो रही है तो साफ-सफाई कराई जाएगी। जिससे आने वाले गंभीर मरीजों को इसमें भर्ती किया जा सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
