हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह क्षेत्र के ग्राम पींगरी के जाटव बस्ती में एक मासूम बच्चे की नींद में ही सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 8 वर्षीय धीरज पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। परिवारजनों के अनुसार, धीरज सोमवार की शाम को सामान्य रूप से अपने घर में सोया था। सुबह जब परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की तो वह अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई कि बच्चे की मौत सर्पदंश के कारण हुई है। रात्रि में सोते समय बच्चे को सांप ने डंसा था। गहरी नींद में होने के कारण वह कुछ बता नहीं सका।इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। धीरज की मौत से उसके माता-पिता और परिवार गहरे सदमे में हैं। पूरे गांव में मातम का माहौल है। गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। साथ ही रात के समय जंगली जानवरों व सर्पों से बचाव हेतु पर्याप्त उपाय किए जाएं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
