हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की एक शिक्षण संस्था के अध्यक्ष ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाता खोलकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। मामले की जांच के बाद थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एफआईआर के बाद साइबर थाना पुलिस अब साक्ष्यों का संकलन करेगी। एफआईआर के अनुसार गांव गोपी की नगरिया, महावन मथुरा निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वे ग्लोबल इनोवेटिव एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष हैं। यह सोसाइटी मध्य प्रदेश के कई नगर परिषदों के साथ मिलकर कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं पर काम करती है। आशीष कुमार के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी संस्था की ई-मेल आईडी को हैक कर लिया और फिर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक्सिस बैंक में एक खाता खुलवा लिया।
जिसकी खाता संख्या 920020056580399 है। इस खाते में ही संस्था के नाम से किए गए करीब 40 से 45 लाख रुपये के भुगतान ट्रांसफर करा लिए गए। जबकि संस्था का अधिकृत खाता बैंक ऑफ इंडिया मथुरा में है और इसकी खाता संख्या 685020110000614 है। इसके अलावा कोई नया खाता अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से ही खुल सकता है। शिकायत में बताया गया है कि संबंधित विभागों से ईमेल व मोबाइल नंबर अपडेट करा दिए गए हैं, ताकि आगे कोई गड़बड़ी न हो। पीड़ित ने इस मामले में साइबर क्राइम थाना में शिकायत की थी। पुलिस ने शिकायत की जांच की और जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली। अब वह साक्ष्यों का संकलन करेगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
