• Wed. Feb 11th, 2026

घर के बाहर मिली युवक की लाश, शरीर पर ऐसे निशान, जिन्हें देखकर कांप गए परिजन

ByVijay Singhal

May 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मगोर्रा क्षेत्र के डेरुका गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मनीष नामक युवक का शव उसके घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि मनीष की हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका को बल मिल रहा है। परिजनों का यह भी कहना है कि गांव के कुछ लोगों ने मनीष को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, जिसके बाद सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, मनीष कल शाम 6 बजे से लापता था। कुछ लोग उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे, और तभी से वह वापस नहीं लौटा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.