हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के धौरेरा गांव के जंगल में मंगलवार दोपहर को मिले महिला के शव की शिनाख्त उसके पति एवं परिजनों ने की है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की हत्या की आशंका के चलते पुलिस पति और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। धौरेरा के जंगल में रेल लाइन के पास पेड़ के नीचे मिले महिला के शव की पहचान पुलिस ने रचना (25) पत्नी रवि निवासी छाता के समीप भदावल के रूप में की है। महिला के गले पर मिले चोट के निशान, मोबाइल एवं पैसे गायब मिलने पर हत्या एवं लूट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि रचना पुत्री हाकिम की शादी पांच साल पहले भदावल गांव निवासी रवि से हुई थी। पति उसे मंगलवार को ही चूड़ी और कंगन वृंदावन में बेच कर नया काम शुरू करने के लिए लाया था। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
