पुलिस और प्रशासन की टीम करेगी कार्रवाई
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में रोहिंग्याओं के पकड़े के बाद से पुलिस लगातार सक्रिय है। मणिपुर में चल रही हिंसा में रोहिंग्या एंगल सामने आने के बाद 26 जुलाई को यूपी एटीएस द्वारा वेस्ट यूपी के जिलों में रोहिंग्या शरणार्थियों के खिलाफ की गई कार्रवाई अभी जारी रहेगी। पुलिस और प्रशासन अब इनसे इलाकों को खाली कराने की तैयारी में है। मथुरा में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार से अभियान शुरू होने की संभावना है। जैंत थाना क्षेत्र के अल्हेपुर और कोटा गांव में किराए पर खेत लेकर झोपड़ियां बनाकर रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों ने पूरी बस्ती बसा ली। यहां अस्थाई स्कूल, मस्जिद, कबाड़ के लिए गोदाम आदि की व्यवस्था कर रखी है। बिजली की लाइन खिंचवा ली है। करीब चार सालों में यह बस्ती बसाई गई है। पुलिस ने अब इनको रडार पर ले लिया है। 26 जुलाई को 31 रोहिंग्या पर अवैध रूप से रहने के आरोप में विदेश अधिनियम की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। इंस्पेक्टर जैंत अजय वर्मा ने बताया कि बस्ती को थाना क्षेत्र से खाली कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बस्ती पूरी तरह से अवैध रूप से बसाई गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
