• Sun. May 24th, 2026

श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रीहनुमद् आराधन मण्डल का 13 वां वार्षिकोत्सव

ByVijay Singhal

Nov 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में अक्रूर ग्राम स्थित प्राचीन श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के द्वारा मण्डल का तेरहवां वार्षिकोत्सव अनेक प्रख्यात संतों-विद्वानों एवं धर्माचार्यों की सन्निधि में अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम श्रीहनुमानजी महाराज का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया गया।साथ ही उनकी 108 बत्तियों से महाआरती की गई।तत्पश्चात संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया।इसके अलावा जालंधर (पंजाब) से आए कलाकारों ने बड़े हनुमानजी की झाकी नृत्य की अत्यंत मनमोहक व चित्ताकर्षक प्रस्तुति दी। महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों का श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के संरक्षक डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, अध्यक्ष अशोक व्यास एवं कोषाध्यक्ष आचार्य विपिन बापू आदि ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, ठाकुरजी का छवि चित्र व पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके सम्मान किया। इस अवसर पर आनन्दम् धाम पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज, जगद्गुरु पीपाद्वाराचार्य बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर विजयदास भैयाजी महाराज (बल्लभगढ़ वाले), विश्वविख्यात भागवताचार्य डॉ. श्याम सुन्दर पाराशर, गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक अनिरुद्धाचार्य महाराज, स्वामी प्रकाश चैतन्य महाराज, आचार्य चतुर नारायण पाराशर, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, स्वामी मुनिराज महाराज(फरीदाबाद), आचार्य पीठाधीश्वर मारूतिनंदनाचार्य वागीश महाराज, आचार्य अशोक शास्त्री, महंत दशरथ दास, सिरसागंज (फिरोजाबाद) के पूर्व विधायक हरिओम यादव, आचार्य आनन्द वल्लभ गोस्वामी, उमाशक्ति पीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज नारायण द्विवेदी (राजू भैया), आचार्य युगल किशोर कटारे, पण्डित बिहारीलाल शास्त्री, आचार्य श्रीराम मुद्गल, रासाचार्य स्वामी हरिवल्लभ शर्मा(छोटे ठाकुर) स्वामी रामशरण शर्मा, स्वामी प्रेमशरण शर्मा, आचार्य विनय त्रिपाठी, आचार्य बुद्धिप्रकाश शास्त्री, भागवत विदुषी श्रीहरि वर्षा कौशल, आचार्य ऋषि तिवारी, डॉ. राधाकांत शर्मा, युवराज श्रीधराचार्य, संजीव कृष्ण ठाकुरजी महाराज, अभिषेक कृष्ण शास्त्री, संगीताचार्य बनवारी महाराज, चंदन महाराज, आचार्य नेत्रपाल शास्त्री, डॉ. रमेश चंद्राचार्य विधिशास्त्री, स्वामी भानुदेवाचार्य महाराज, आचार्य नरोत्तम शास्त्री, आचार्य राजेश किशोर गोस्वामी, चैतन्य किशोर कटारे, श्याम सुन्दर ब्रजवासी, स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज, आचार्य शिवम साधक, स्वामी जयप्रिया शरण आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने किया। महोत्सव का समापन संत ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें हजारों भक्तों-श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.