हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्राचीन मंदिर ठाकुर श्रीकेशवदेव में अमावस्या पर्व पर भगवान को गर्मी से बचाने के लिए नौका विहार का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में यमुना जल से विराजमान की गई यमुनाजी में ठाकुरजी को रत्न जड़ित शृंगार की पोशाक पहनाकर नोका में विराजमान किया गया। इसके बाद मंदिर में श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्य एवं मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर भव्य फूलों से सजाया गया था। ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए दूरदराज से भक्त पहुंचे। जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। महिला एवं पुरुषों द्वारा चुनरी मनोरथ का आयोजन भी किया गया। मनमोहन, योगेंद्र गोयल, रामकुमार अग्रवाल, दिलीप पांडे, पंकज शर्मा, सुरेश अग्रवाल, मुकट मणि शर्मा, दीपक शर्मा, पंडित सोहन लाल शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
