• Mon. Feb 23rd, 2026

मथुरा के नौगांव में अंबेडकर की मूर्ति की उंगली तोड़ी, गांव में फैला तनाव

ByVijay Singhal

Aug 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के नौगांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति की उंगली टूटने की सूचना मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिले में अंबेडकर की मूर्तियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे सामाजिक माहौल बिगड़ने का खतरा है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.