• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा के मंदिर में तेज प्रताप यादव दर्शन कर बोले; यूपी में गुुंडाराज, लोकसभा चुनाव में जीतेगा महागठबंधन

ByVijay Singhal

Sep 27, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा।  व्रन्दावन में बिहार सरकार  वन, पर्यावरण एवं जल परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप सिंह यादव  वृंदावन पहुंचे। मंदिरों के दर्शन करने के बाद उन्होंने बाजार में खरीदारी की। आगामी लोकसभा चुनाव के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा 2024 में आइएनडीआइए की सरकार बनने जा रही है। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा पहले महिलाओं को सुरक्षित करें, यूपी में जिस तरह अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है, उससे लोग परेशान हैं। रंगजी मंदिर के समीप ठाकुरजी की पोशाक, शृंगार के सामान की खरीदारी करने पहुंचे तेज प्रताप सिंह यादव ने कहा केंद्र में मोदी और यूपी में योगी की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा कहां हो रही है। यूपी में गुुंडाराज कायम है। ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं से पूछिए, किस तरह की कठिनाइयां उनको आ रही हैं। वृंदावन आने के सवाल पर बोले वह पिछले 20 साल से वृंदावन आ रहे हैं। इस बार भी गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, राधाकुंड में दर्शन किए हैं, अब वृंदावन में मंदिरों के दर्शन करने आए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.