• Sat. Jul 4th, 2026

विद्यालय समय में कार्यालय आए तो नपेंगे शिक्षक

ByVijay Singhal

Jul 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आते ही विद्यालय समय में कार्यालय आने वाले शिक्षक नेताओं पर लगाम कसने की तैयारी कर दी है। उन्होंने एक पत्र जारी किया है। इसके अनुसार विद्यालय समय में किसी भी शिक्षक-शिक्षिका के कार्यालय न आने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने टाइम एंड मोशन के आधार पर शैक्षिक कार्याें की समय अवधि भी जारी की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि विद्यालय समय में भी शिक्षक और शिक्षिकाएं कार्यालय आते हैं। कई बार तो कई शिक्षक अनावश्यक भी कार्यालय आ जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार अब शिक्षक-शिक्षिकाएं को अपने काम के लिए विद्यालय समय में कार्यालय नहीं आएंगे। वरन वह विद्यालय समय के बाद ही कार्यालय आएंगे। यदि उन्हें विद्यालय समय में किसी आवश्यक कार्य के लिए लिए कार्यालय आना है तो अवकाश लेकर ही वह बीएसए कार्यालय आएं। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बीएसए ने विद्यालयों के खोलने और बंद करने के समय के बारे में भी जानकारी दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.