• Fri. Mar 27th, 2026

श्रीमती गुरु प्यारी सत्संगी के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शिक्षिकाओं को किया प्रशिक्षित

ByVijay Singhal

Mar 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 23 मार्च/ स्वीप के नोडल अधिकारी / मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना के दिशा निर्देशन में स्वीप की गतिविधियां जनपद भर में प्रतिदिन आयोजित की जा रही हैं। उक्त के क्रम में  मीना मंच की प्रभारी शिक्षिकाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ब्लॉक संसाधन केंद्र मथुरा पर जिला मास्टर ट्रेनर ई.एल.सी, वैंफ़ एवं चुनाव पाठशाला डॉ अखिलेश यादव ने अपनी सहयोगी श्रीमती गुरु प्यारी सत्संगी के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने मतदान के लिए जन सामान्य को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपने-अपने बूथ पर  लगने वाली चुनाव पाठशालाओं में बीएलओ को मदद करने के  लिए भी निर्देशित किया। श्रीमती गुरु प्यारी सत्संगी ने छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से विद्यालय शिक्षक कैसे मतदाताओं को जागरुक कर सकते हैं की कुछ  विधियां बताईं । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने भी समस्त शिक्षकों को चुनाव पाठशाला में मदद करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर मीना मंच की प्रशिक्षक दीपांशी सक्सेना एवं शिव चौधरी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.