हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राया द्वारा कर्तव्य बोध एवं शिक्षक सम्मान का कार्यक्रम श्रीकृष्ण वाटिका बल्देव रोड लक्ष्मी नगर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. कमल कौशिक प्रदेश महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, दिनेश कुमार त्रिपाठी खंड शिक्षा अधिकारी राया का संरक्षक हरिओम गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष संरक्षक गोवर्धन दास गुप्ता ने शाल, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में बनाया जाता है, जिसका उद्देश्य युवाओ में कर्तव्य एवं समय प्रबंधन का महत्व समझाना होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। डा. कमल कौशिक ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि अपने विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 125 शिक्षक, शिक्षामित्रों को संगठन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। गोवर्धन दास गुप्ता ने कहा कि अध्यापकों को अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों को कर्तव्यों की पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है। संचालन नेहा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भगवान सिंह पचोरी, प्रीति भटनागर, नेहा सिंह, राधा सारस्वत, मनमोहन गौतम, अर्चना वर्मा, शिखा मिश्रा, प्राची अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, सतेन्द्र सारस्वत, प्रमोद वर्मा, सुधीर उपाध्याय, पूनम गर्ग, गोपाल प्रसाद सारस्वत, सुधीर उपाध्याय, अनिल शर्मा, अवधेश सिंह, शरद चौधरी, चंदन सिंह, कवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
