• Sat. May 16th, 2026

मथुरा में टैटू ने दो लोगों को दे दिया एड्स

ByVijay Singhal

Oct 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में प्रतिमाह 25 से 30 नए मरीज एड्स के सामने आ रहे हैं। वर्तमान में जिले में 2020 एड्स के मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल की यौन रोग विशेषज्ञ डाॅ. शिवानी शर्मा ने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए कदम-कदम पर सतर्क रहने की जरूरत है। एड़्स बीमारी आमतौर पर असुरक्षित संबंध बनाने, बहुत सोरे पार्टनर बनाने, संक्रमित इंजेक्शन और ब्लेड का प्रयोग करने एवं संक्रमित रक्त चढ़ाने से हो सकती है लेकिन इन दिनों युवा शरीर के किसी भी भाग में राह चलते असुरक्षित टैटू बनवाने से भी एड्स के शिकार हो रहे हैं। एक माह में ऐसे दो एड्स के मरीज सामने आए हैं, जिनकी उम्र 15 और 18 साल है। इसलिए असुरक्षित, बिना जांच पड़ताल और सुरक्षा की अनदेखी कर टैटू बनवाना भी गंभीर बीमार दे सकता है। इसलिए टैटू के शौकीन युवा जांच पड़ताल के बाद ही टैटू बनवाएं। राह चलते टैटू बनवाने से बचें। डाॅक्टर शिवानी शर्मा ने बताया कि एड्स की जांच पॉजिटिव आने पर घबराएं और शर्माएं नहीं बल्कि जितनी जल्दी हो सके एचआईवी का इलाज शुरू करें और अपनी एचआईवी दवा लेते रहें। जब पीड़ित दवा सही तरीके से लेते हैं तो एचआईवी उपचार आपके यौन साझेदारों में वायरस फैलने की संभावना को कम कर सकता है या रोक भी सकता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.