हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने से पुण्यकारी फलों की प्राप्ति होती है। पूरे 12 सालों के बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ मेले का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा। परिक्रमा मार्ग स्थित बालाजी धाम में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में प्रयागराज से आए श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण के मुखिया महंत भगतराम महाराज ने कुंभ के बारे में यह जानकारी दी। सर्वप्रथम साधु-संतों ने महाराजश्री का माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। महाराजश्री ने कहा कि इस बार का महाकुंभ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होना है। राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस बार के कुंभ मेले में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस बार कुंभ मेला को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। सभी अखाड़ों को भूमि का आवंटन हो चुका है। परमहंस पीठाधीश्वर महंत स्वामी देवानंद महाराज उदासीन ने कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि गुरुदेव आज हमें आशीर्वाद देने वृंदावन आए हैं। इस बार उनके सानिध्य में कुंभ मेला में शाही स्नान किया जाएगा। मोहिनी बिहारी शरण महाराज, डॉक्टर जयप्रकाश सारस्वत, राकेश दास, बबलू, राहुल आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
