• Fri. May 1st, 2026

थाना सुरीर पुलिस द्वारा शातिर चोर को चोरी की गई मो0सा0 सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना सुरीर पुलिस द्वारा शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन के आदेशानुसार अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदय मांट के निकट पर्यवेक्षण में प्र0नि0 श्री संजीव कान्त मिश्र थाना सुरीर जनपद मथुरा के नेतृत्व में उ0नि0 अजीत कुमार व उ0नि0 सोनवीर सिंह मय हमराह आरक्षी 1137 विवेक व  का0 750 अमित कुमार के चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन में थाना क्षेत्र में मामूर थे तभी जरिये मुखबिर खास सूचना पर पुलिस बल द्वारा आज दिनांक 22.09.2024  को समय करीब 01.15 बजे हरनौल अण्डरपास के पास थाना सुरीर पर अभियुक्त  मंजीत पुत्र मनोज निवासी ग्राम सौफा थाना खैर जिला अलीगढ उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
अभियुक्त मंजीत उपरोक्त द्वारा थाना खैर जनपद अलीगढ़ से एक मोटर साईकिल स्पेलेण्डर प्लस को चोरी कर लेना जिस सम्बन्ध में आवेदको द्वारा लिखित तहरीर थाना खैर जिला अलीगढ़ पर दी गयी । जिस सम्बन्ध में थाना खैर पर मु0अ0सं0 491/2024 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात थाना खैर जनपद अलीगढ पंजीकृत किया गया ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.