• Tue. May 26th, 2026

बांके बिहारी मंदिर में इस कदर उमड़ी भीड़, तीन महिलाएं बेहोश, पंजाब से आए बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत

ByVijay Singhal

Nov 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में  ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर  दर्शन के दौरान वृद्ध बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जालंधर रणधीर तलवार(72) पत्नी, बेटी रीना और दामाद संजय संग मंगलवार दोपहर वृंदावन पहुंचे। शाम करीब 5.30 बजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में प्रभु के दर्शन करने पहुंचे। दर्शन करते समय रणधीर तलवार अचानक अचेत हो गए। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां मौजूद चिकित्सक ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार वृद्ध को जब अस्पताल लाया गया था, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि वृद्ध की मौत हुई है। फिलहाल कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वहीं वृंदावन में बिहारीजी के दर्शन को आई इंदौर की महिला गेट नंबर एक पर बेहोश हो गई। आनन फानन में उसे सौ शैय्या में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है। मंगलवार को दीक्षा (36) पत्नी दिनेश निवासी पीतमपुरा, इंदौर(मध्य प्रदेश) मंगलवार को दर्शन के लिए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन को आई। मंदिर में दर्शन करने के बाद महिला गेट नंबर एक पर बेहोश हो गई। स्थानीय श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल के लिए भिजवाया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है। वहीं बरसाना राधारानी मंदिर के पट मंगलवार शाम एक घंटा देरी से खुले। इसके कारण दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के दबाव में दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें भीड़ से निकाला। तबीयत में सुधार के बाद परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।मंदिर के पट एक घंटे देरी से खुलने के कारण मंदिर की सीढि़यों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। जैसे ही पट खुले मंदिर परिसर में पहुंचने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। भीड़ में राजस्थान के जयपुर व मध्य प्रदेश से आईं दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें भीड़ से बाहर निकालकर खुली हवा में लिटाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.