• Wed. Jun 10th, 2026

दो गाय खरीद पर 80 हजार की सब्सिडी, सड़कों पर पशुओं को छोड़ा तो लगेगा तगड़ा जुर्माना; जानें नियम

ByVijay Singhal

Nov 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास और राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पशु संरक्षण और पशुपालन को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यों की समीक्षा के बाद उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दूध निकालकर गायों को खुले में छोड़ने वाले पशुपालकों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।
शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि जिले में निर्माणाधीन वृहद केंद्रों को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ-साथ समय से कार्य पूर्ण कराकर निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया जाए। साथ ही निर्धारित मानक के अनुसार, चारा-पानी, भूसा, शेड व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गोवंश का संरक्षण करना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में सेवादारों को समय से मानदेय भुगतान होना चाहिए। उन्होंने जिले में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए नस्ल सुधार पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने जिले के प्रमुख स्थानों पर मिल्क पार्लर खुलवाने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा पशुपालक गाय का दूध निकालकर खुले में छोड़ देते हैं, यह गलत बात है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही बोले, किसान देसी गाय इसलिए छोड़ देता है क्योंकि वह दूध कम देती है। सरकार इसकी नस्ल सुधार पर काम कर रही है। इसके लिए थारपार, गंगातीरी अन्य गायों का सीमन निशुलक दिया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.