• Sun. May 24th, 2026

जनपदीय ताइक्वांडो में जीते विद्यार्थियों ने 16 मेडल

ByVijay Singhal

Dec 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में 40वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोवर्धन विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 16 मेडल जीते हैं। विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में सम्मान किया गया। इसका आयोजन मथुरा रिफाइनरी एम्प्लाइज क्लब के टॉउनहाल में 18 व 19 दिसंबर को किया गया था। प्रतियोगिता में गोवर्धन विद्यापीठ के छात्र युवराज शर्मा, नित्यांश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं। जबकि सुमित शर्मा, कृष्णा, अंशु, वृन्दा, बंशिका कुमारी, तन्नू कुमारी, पंकज, गोपाल गौतम ने रजत पदक जीते हैं। वहीं शिवम सिंह, कुनाल छौंकर, शौर्य कौशिक, राम चौधरी, चंद्र मोहन, वैष्णवी ने कांस्य पदक प्राप्त किये है। यहां पर स्कूल की टीम ने ऑल ओवर चैंपियनशिप में छठवां स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी हासिल की है। स्कूल प्रबंधक डॉ. राजेश गौतम, प्रधानाचार्या राधिका गौतम ने सभी विजेता खिलाड़ियों के साथ उनकी ताइक्वांडो कोच याशिका गौतम को शुभकामनाएं दी हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.